अंतिम प्रयास

अंतिम प्रयास 

अगर हम करें प्रयास, 
तो बच सकते हैं रिश्ते 
टूटने से, 
बच सकते हैं परिवार 
बिखरने से।

अगर हम करें प्रयास,
तो कही जा सकती हैं 
वो कई बातें, 
जो रह जाती हैं अक्सर अनकही।

अगर हम करें प्रयास,
तो बच सकती है धरती 
रक्तरंजित होने से,
बच सकता है जीवन 
निर्दोष पक्षियों का।

हमें करना ही होगा प्रयास,
स्वयं के भीतर
रिश्तों की ऊष्मा में 
और इस धरा की थरथराती साॅंसों में जीवन भरने के लिए, 
अन्यथा शेष रह जाएगा
सिर्फ एक अनंत सन्नाटा,
दो ध्रुवों के बीच।

• प्रतीक सिंह



( वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी)

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा के बाज़ार में ज्ञान की तलाश

नव पर, नव स्वर दे!

प्रेम